18 दिसंबर को करेगी लखनऊ विधान भवन का घेराव
BY Janta12 Dec 2024 4:59 PM GMT

X
Janta12 Dec 2024 4:59 PM GMT
लखनऊ। बिजली के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं समेत अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 18 दिसंबर को विधान भवन का घेराव करने की घोषणा की है। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे समेत अन्य वरिष्ठ नेता व सभी जिलों के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
कांग्रेस की नई कमेटियों के गठन से पूर्व विधान सभा के घेराव को प्रदेश इकाई के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। माना जा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व को बड़ा संदेश देने का प्रयास होगा। कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का कहना है कि बिजली के निजीकरण समेत सभी प्रमुख मुद्दाें को विधानसभा सत्र में भी उठाया जाएगा।
Next Story




