Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सिगरेट से दागता है, घर में भूखा कैद रखा... अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने दर्ज कराई FIR

सिगरेट से दागता है, घर में भूखा कैद रखा... अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने दर्ज कराई FIR
X

मैनपुरी। भाजपा नेत्री के पुत्र के एक के बाद एक सौ से अधिक अश्लील वीडियो प्रसारित होने के बाद कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। नेत्री की पुत्रवधू ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर पति, सास, ससुर और ननद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताया कि पति मारपीट कर सिगरेट से दागता था और घर में कैद करके 15 दिनों तक खाना भी नहीं दिया गया। वहीं वीडियो में दिखाई दे रही महिला की ओर से प्रेमी की पत्नी, पत्नी की बहन और बहनोई पर गंभीर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों की मामलों में गंभीरता से जांच कर रही है।

मायका पक्ष ने समझाया

मायके पक्ष द्वारा कई बार समझाने के बाद भी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना बंद नहीं की। वहीं पति का प्रेम प्रसंग एक अन्य महिला के साथ चल रहा है। वह उसी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के वीडियो भी बनाता है। उन्हें यह वीडियो दिखाकर धमकी देता था कि उसके पास बहुत पैसा है, तू कुछ नहीं कर सकती है। 24 मई को ससुरालियों द्वारा कमरे में बंद करके बुरी तरह से उनकी पिटाई की और जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह उसने अज्ञात व्यक्ति की सहायता से अपने स्वजन को जानकारी दी। इसके बाद मायके से आए स्वजन उसे अपने साथ ले गए।

महिला ने लगाए सास, ससुर और पति पर आरोप

महिला ने पत्रकार वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि उनकी सास, ससुर और पति भूखा प्यासा रखते थे। 15 दिन से उन्हें कमरे में बंद कर दिया और खाना भी नहीं दिया। ससुरालीजन कहीं भी जाते हैं तो उन्हें घर में लाक कर देते थे। पूरा घर एसी में सोता था और उन्हें ऊपर के कमरे में जमीन पर गर्मी में सुलाया जाता था। वह पिछले तीन सालों से ससुरालियों की प्रताड़ना सहती रहीं। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो प्रसारित कर छवि की धूमिल, ब्लैकमेल कर मांग रहे रुपये

अश्लील वीडियो प्रसारित होने के बाद युवती ने शुक्रवार की देर रात कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें युवती द्वारा बताया गया कि प्रेमी के साथ बनी हुई उनकी एक पुरानी वीडियो थी। जिसे प्रेमी की पत्नी और पत्नी की बहन और बहनोई ने किसी तरह उक्त वीडियो और फोटो चोरी कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए।

उक्त लोग ब्लैकमेल कर उनसे रुपये की मांग कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि रुपये नहीं दोगी तो तेरी इज्जत को नीलाम कर दिया जाएगा। वह लोग लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर वीडियो और फोटो सभी को बांट दिए। जिससे वह काफी तनाव में हैं। इन लोगों ने उनकी छवि धूमिल कर दिया है। इससे हताश होकर वह मरना पसंद करेंगी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Next Story
Share it