Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर DM का जनपदवासियों को तोहफा- अब घर बैठे मिलेंगी नगर सेवाओं की सुविधाएं

बुलंदशहर DM का जनपदवासियों को तोहफा- अब घर बैठे मिलेंगी नगर सेवाओं की सुविधाएं
X

बुलंदशहर। जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने जनपदवासियों को बड़ी सौगात देते हुए नगर निकायों की सुविधाओं को और सुगम बनाने की नई पहल शुरू की है। अब नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि ई-नगर सेवा पोर्टल के जरिए घर बैठे ही सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

डीएम ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि एवं 2% स्टाम्प शुल्क से नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों द्वारा प्रस्तुत विकास कार्यों और अनुरक्षण सामग्री की खरीद को अंतिम रूप दिया गया है। इसमें नगर पालिका बुलंदशहर, अनूपशहर, स्याना, शिकारपुर के अलावा नगर पंचायत औरंगाबाद व पहासू शामिल हैं।

ई-नगर सेवा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

संपत्ति कर व गृह जलकर

संपत्ति नामांतरण

ट्रेड लाइसेंस

वाटर एवं सीवरेज कनेक्शन

विज्ञापन अनुमति

फूड अनापत्ति प्रमाण पत्र

पेयजल पाइपलाइन प्रमाण पत्र

फायर हाइड्रेंट सुविधा

जन शिकायत निस्तारण

संपत्ति संबंधित सभी जानकारियां

इस पहल से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और पारदर्शिता व त्वरित सेवा सुनिश्चित हो सकेगी।

Next Story
Share it