Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी से हड़कंप, इसौली विधायक ताहिर खान ने CEO से की शिकायत

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी से हड़कंप, इसौली विधायक ताहिर खान ने CEO से की शिकायत
X

लखनऊ/सुल्तानपुर।

एसआईआर मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ताहिर खान ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मुलाकात कर इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराई और ज्ञापन सौंपा।

विधायक ताहिर खान ने आरोप लगाया कि एसआईआर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गलत तरीके से मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि इसौली विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में अवैध रूप से मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।

ताहिर खान ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित मतदाताओं के नाम शीघ्र पुनः जोड़ने की मांग की है।

वहीं, निर्वाचन विभाग की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

Next Story
Share it