Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > खालिस्तानी आतंकियों का CCTV फुटेज, होटल में छिपे थे चार लोग... पुलिस की नजर अब इस युवक पर
खालिस्तानी आतंकियों का CCTV फुटेज, होटल में छिपे थे चार लोग... पुलिस की नजर अब इस युवक पर
BY Janta25 Dec 2024 12:17 PM GMT

X
Janta25 Dec 2024 12:17 PM GMT
पीलीभीत। पीलीभीत में सोमवार को हुए मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तानी आतंकी गुरविंदर, वीरेंद्र, जसनप्रीत का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। तीनों आतंकी पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमला करने के बाद पूरनपुर के होटल हरजी में रुके थे।
सीसीटीवी फुटेज में तीनों खालिस्तानी आतंकी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक अन्य युवक भी दिख रहा। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, होटल मैनेजर को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि होटल मालिक पंजाब का रहने वाला है।
Next Story




