Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में विधायक मनोज और अदिति सिंह से मिले BJP प्रदेश अध्यक्ष

रायबरेली में विधायक मनोज और अदिति सिंह से मिले BJP प्रदेश अध्यक्ष
X

रायबरेली। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में कमल खिलाने के लिए भाजपा हर मोर्चे पर काम कर रही है। इसी मकसद से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से नाराज चल रहे विधायकों को मनाने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उनके आवास पहुंचे।

प्रदेश अध्यक्ष ने पहले पार्टी कार्यालय पर बैठक की, उसके बाद सदर विधायक अदिति सिंह से मिलने उनके लालूपुर स्थित उनके आवास गए। वहां पर करीब एक घंटे तक उनके साथ बैठक की। उसके बाद भूपेंद्र चौधरी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज पांडे के गोराबाजार स्थित उनके आवास पहुंचे। यहां पर भी उन्होंने करीब एक घंटे तक ऊंचाहार विधायक से बात की।

प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव में लगने का किया निवेदन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकतर समय ऊंचाहार विधायक के साथ अकेले में बिताया। देर रात तक पदाधिकारियों की बैठकी रही, डॉ. मनोज पांडे भी के घर पर ही रही। दोनों विधायकों से मुलाकात को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि दोनों से चुनाव में लगने का निवेदन करने गया था।

पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आवाहन किया। कार्यकर्ताओं से वोट परसेंट बढ़ाने की भी अपील की। इसके लिए सभी को जनसंपर्क करने के लिए कहा गया।

सदर विधायक अदिति सिंह का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट हुई। महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने रायबरेली का दौरा किया। दोनों विधायकों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

Next Story
Share it