पुष्कर में 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन

पुष्कर (राजस्थान)। गायत्री शक्तिपीठ, मणिवेदिकापीठ, पुष्कर में 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक “शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महायज्ञ आध्यात्मिक जागरण और विश्व शांति के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, जप, यज्ञ एवं आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।
इस अवसर पर पूज्य स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सान्निध्य में 6 जनवरी 2026 (मंगलवार) को दोपहर 3:30 बजे “विप्र बंधुओं की विचार गोष्ठी” का आयोजन किया जाएगा। यह गोष्ठी स्वामी कल्याणदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायबरेली में आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
महायज्ञ का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल @swamishriprakharjimaharaj4209 पर भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु ऑनलाइन जुड़ सकेंगे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।




