कौशांबी: खड़े ट्रॉला से टकराई पिकअप, 7 की मौत, 18 घायल
BY Suryakant Pathak27 March 2026 11:27 AM GMT

X
Suryakant Pathak27 March 2026 11:27 AM GMT
कौशांबी। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर डोरमा पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े ट्राला में सैनी की तरफ से जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। हादसे में पिकअप के परखचे उड़े गए। पिकअप में सवार रहे महिलाओं, बच्चों समेत 25 लोगों में सात की इलाज के लिए जाते वक्त मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पिकअप सवार सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवा क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी हैं। वह लोग पिकअप बुक करके शुक्रवार की सुबह रामनवमी के अवसर पर कड़ा धाम स्थित मां शीतला का दर्शन करने आए थे। लौटते समय शुक्रवार दोपहर करीब पौने चार बजे हादसा हुआ। सड़क पर घायलों की चीत्कार मची रही। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चार एंबुलेंस लगाई गईं थी। दुर्घटना की वजह से हाईवे पर रास्ता जाम रहा।
Next Story




