महमूद आलम के नेतृत्व में विष्णुगढ़ में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की अहम बैठक, रैली और धरने का ऐलान

हजारीबाग, 21 सितंबर 2025 (रविवार):
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की केंद्रीय कमिटी के आह्वान पर विष्णुगढ़ उच्च विद्यालय प्रांगण में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्मल कुमार (मुखिया, चेडरा) ने की और संचालन उत्तम महतो (मुखिया, सारुकुदर) ने किया।
बैठक में मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम और विष्णुगढ़ प्रखंड के बड़ी संख्या में चिन्हित आंदोलनकारी शामिल हुए।
सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव:
सात मील से अखाड़ा चौक तक विशाल रैली आयोजित कर प्रदर्शन।
प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना।
सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को मान–सम्मान और पेंशन योजना का तत्काल क्रियान्वयन।
विष्णुगढ़ प्रखंड के ग्राम नवादा में झारखंड आंदोलनकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की माँग।
प्रमुख उपस्थित लोग:
घनश्याम पाठक, दुलारचंद प्रसाद, विशेश्वर प्रसाद, हाफिज़ ग़ुलाम नबी, निज़ाम सिद्दीकी, देवनात महतो, तालो महतो, बैजनाथ प्रसाद महतो, नागेंद्र प्रसाद, जागेश्वर महतो, नुनु गोपाल, दिलीप सिंह, मेघलाल साव, मुस्लिम अंसारी, अब्बास अंसारी, अशोक, इबरार अंसारी, कुलदीप रविदास, सोमर महतो, जोघन महतो, केशव महतो, दिलीप बिहारी महतो, मेघलाल महतो, मंगर महतो, गणेश साव, जीत कुमार पाठक, शेखर महतो, भोला साव, भोला महतो सहित अन्य कई आंदोलनकारी।
बैठक का निष्कर्ष यह रहा कि जब तक चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मान, अधिकार और पेंशन नहीं दिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा और तेज किया जाएगा।