प्रयागराज के नए जिलाधिकारी, मनीष कुमार वर्मा ने संभाला कार्यभार

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के पहले ही शनिवार रात प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के हटाकर उन्हें गाजियाबाद का जिलाधिकारी बना दिया गया।गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी मनीष वर्मा प्रयागराज के डीएम बनाए गए हैं। प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ गाजियाबाद के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। मांदड़ लगभग 11 महीने प्रयागराज के डीएम रहे। मनीष वर्मा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह प्रयागराज के पड़ोसी जनपद कौशांबी में लगभग ढाई वर्ष डीएम रह चुके हैं। वह जौनपुर में भी डीएम रहे। मनीष वर्मा मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले हैं।
प्रयागराज जनपद के नव नियुक्त जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार रात कोषागार में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। रात करीब 11:30 बजे उन्होंने अधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी का पदभार संभाला। मुख्य कोषाधिकारी प्रत्युष कुमार द्विवेदी ने कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई।
देर रात होने के कारण नवागत डीएम ने संक्षिप्त रूप से जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनसे उनके विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इससे पहले प्रयागराज के जिलाधिकारी रहे रविंद्र कुमार मांदड़ का तबादला गाजियाबाद कर दिया गया है, जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर के डीएम रहे मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
कई जिलों में रह चुके हैं जिलाधिकारी
2011 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा इससे पूर्व कौशांबी, जौनपुर और गौतमबुद्ध नगर सहित कई जिलों में जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव से परिपूर्ण वर्मा को कार्यकुशल अधिकारी माना जाता है।
पदभार ग्रहण के समय मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजीव कुमार शाक्य, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।