Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ प्रयागराज २०२५ में स्वदेशी शिविर संचालन हेतु महत्वपूर्ण योजना बैठक संपन्न

महाकुंभ प्रयागराज २०२५ में स्वदेशी शिविर संचालन हेतु महत्वपूर्ण योजना बैठक संपन्न
X

प्रयागराज -- काशी प्रांत द्वारा स्वदेशी महाकुंभ प्रयागराज २०२५ में स्वदेशी शिविर संचालन हेतु महत्वपूर्ण योजना बैठक संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

सभी श्रद्घालु जन के सुविधाओं के लिए एवं आगामी कार्यक्रम के लिए विचार हुआ।

स्वदेशी जागरण मंच ने महाकुंभ 2025 में 60 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में स्वदेशी शिविर लगाया है। देश के विभिन्न हिस्सों से स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने और उनके साथ समन्वय करने और शिविर का प्रबंधन करने के लिए एक कोर टीम का गठन किया गया है।



महाकुंभ के 45 दिनों की अवधि में लगभग 40 करोड़ तीर्थयात्री संगम गंगा में डुबकी लगाएंगे। शिविर में 50 विभिन्न प्रकार के टेंटों में एक बार में 250 लोग रह सकते हैं। स्वदेशी महाकुंभ का अपना पवित्र उद्देश्य है। शिविर में सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महाकुंभ में स्वदेशी शिविर ग्रामीण आबादी से सीधा संवाद और संवाद करेगा। प्रचार का कार्य भी डा अवनींद्र राय, वारणसी को अतिरिक्त दायित्व के रूप में दिया गया।

Next Story
Share it