Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मिर्जापुर में मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, पुलिस ने किया अरेस्ट; पेट्रोल पंप से लूटे थे 6 लाख
मिर्जापुर में मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, पुलिस ने किया अरेस्ट; पेट्रोल पंप से लूटे थे 6 लाख
BY Janta5 Dec 2024 1:38 AM GMT

X
Janta5 Dec 2024 1:38 AM GMT
मिर्जापुर पेट्रोल पंप में हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अभ्युक्त अब पुलिस की पकड़ में हैं। पहले एक को पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर दो अन्य अभ्युक्तों रंगी लाल बिंद और निलेश सरकार को पकड़ने के लिए जब पुलिस ने घेरा डाला तब बेखौफ बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और दोनों बदमाश घायल हो गए। बाद में इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि बीती एक और दो दिसंबर को मिर्जापुर के पेट्रोल पंप में बदमाशों ने लूट की और इसका सीसीटीवी भी सामने आया था। एसओजी टीम और लालगंज थाना की टीम ने काम करके तीन अभ्युक्तों को पकड़ लिया और इनके पास से कैश और असलहा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर की माने तो तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है।
Next Story




