Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

चंदौली: 50 लाख की अवैध शराब संग एक तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार प्रांत ले जाई जा रही थी खेप..

चंदौली: 50 लाख की अवैध शराब संग एक तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार प्रांत ले जाई जा रही थी खेप..
X


ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

चंदौली/चकिया: खबर जनपद चंदौली से है जहां एसपी आदित्य लांगहे के निर्देशन में मादक पदार्थों की खरीद - फरोख्त पर अंकुश लगाने के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर चकिया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में राजा साहब के पोखरे के समीप घेराबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 620 पेटी( 5518.8 लीटर) अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, आगे पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

बता दें कि बिहार प्रांत में शराब बंदी के बाद अवैध शराब के गोरखधंधे का सिलसिला जारी है। बिहार सीमा से सटे जनपदों से भारी मात्रा में हरियाणा और पंजाब से निर्मित शराब की खेप की खरीद फरोख्त तस्करों द्वारा की जा रही है। इस गोरखधंधे पर नकेल कसने के क्रम में एसपी चंदौली के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई अमल में लाते हुए थाना प्रभारी अतुल प्रजापति और स्वाट टीम प्रभारी आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा टेंगरा मोड़ से हाइवे से उतरकर शिकारगंज होते हुए राबर्ट्सगंज के रास्ते पंजाब से अवैध शराब की खेप लेकर बिहार जा रहे ट्रक को राजा साहब के पोखरे के समीप घेराबंदी कर बरामद किया गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर ले जाई जा रही 620 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर मोहन श्याम निवासी मथुरा यूपी को गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा करते हुए कहा चकिया क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चकिया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पंजाब राज्य से बिहार लेकर जा रही 620 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास का पड़ताल किया जा रहा है, प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि अभियुक्त द्वारा कई बार शराब तस्करी के गोरखधंधे को अंजाम दिया गया है, आगे पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Next Story
Share it