Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सामूहिक उपनयन संस्कार 30 मार्च से, विप्र बटुकों का होगा यज्ञोपवीत

सामूहिक उपनयन संस्कार 30 मार्च से, विप्र बटुकों का होगा यज्ञोपवीत
X


अयोध्या। श्रीमाधव सेवा सदन के पवित्र परिसर में चैत्र माह के पुण्य अवसर पर विप्र बटुकों का निशुल्क सामूहिक उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के तत्वावधान में संपन्न होगा। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी ने बताया 30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल एकादशी के उपरांत द्वादशी तिथि पर पंचांग पूजन एवं प्रायश्चित कर्म होंगे। इसके अगले दिन 31 मार्च को प्रातः 8 बजे से त्रयोदशी तिथि में विधिवत यज्ञोपवीत संस्कार शुरू किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि जो अभिभावक अपने बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार कराना चाहते हैं, वे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

यह संपूर्ण कार्यक्रम आचार्य श्री वीरेन्द्र कुमार वैदिक के आचार्यत्व में सम्पन्न होगा। इसमें डॉ. कृष्ण कुमार पाण्डेय, आचार्य कुलदीप मिश्र, डॉ. श्याम नारायण मिश्र, आचार्य राधेश्याम मिश्र, आचार्य कृष्णानंद मिश्रा एवं पंडित दिलीप राम त्रिपाठी (प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य यजमान) सहित अनेक विद्वान भाग लेंगे।

कार्यक्रम के संरक्षक माधव सेवा सदन के पीठाधिपति जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य महाराज रहेंगे, जबकि आचार्य दशारथी की भी विशेष उपस्थिति रहेगी उपस्थिति के क्रम में पंडित रामानुज तिवारी राष्ट्रीय संरक्षक पंडित क्षीरेश्वर दत्त मिश्र जयप्रकाश तिवारी सत्यदेव मिश्र जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।

Next Story
Share it