Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आगरा पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई : 3 पुलिसकर्मी निलंबित, 9 पर विभागीय जांच शुरू

आगरा पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई : 3 पुलिसकर्मी निलंबित, 9 पर विभागीय जांच शुरू
X


आगरा। भ्रष्टाचार और वसूली के आरोपों पर आगरा पुलिस में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देश पर तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, जबकि नौ अन्य के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

निलंबित पुलिसकर्मी :

1. आरक्षी कौशल (एसीपी कोतवाली कार्यालय) — पैसों की मांग का आरोप।

2. आरक्षी विश्वनाथ (एसीपी कोतवाली कार्यालय) — रिश्वत लेने का आरोप।

3. आरक्षी प्रतीक कुमार (थाना लोहामंडी) — गैंगस्टर एक्ट के नाम पर वसूली का आरोप।

विभागीय जांच का सामना कर रहे पुलिसकर्मी :

उ.नि. धर्मवीर (थाना किरावली) – रुपये मांगने का आरोप।

उ.नि. अंकित चौहान (थाना एत्मादपुर) – विवेचना के दौरान वसूली का आरोप।

म.उ.नि. दीपिका (थाना एत्मादपुर) – पैसों की मांग का आरोप।

उ.नि. कपिल कुमार, आरक्षी गुरु चंदेल, आरक्षी देवेश कुमार (चौकी छलेसर) – जुआरियों से रुपये लेने का आरोप।

आरक्षी सतेंद्र चौधरी, आरक्षी अरविंद कुमार (एसीपी अछनेरा/एत्मादपुर कोर्ट) – जमानत के नाम पर वसूली का आरोप।

आरक्षी अभिषेक (थाना सिकंदरा) – पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर रुपये मांगने का आरोप।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने स्पष्ट किया:

“भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

जनता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर :

📞 7839860813 — किसी भी प्रकार की रिश्वत या अवैध वसूली की शिकायत इस नंबर पर दर्ज कराई जा सकती है।

Next Story
Share it