Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

यूपी में होली की 3 दिन की छुट्टी घोषित, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले मिलेगा वेतन

यूपी में होली की 3 दिन की छुट्टी घोषित, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले मिलेगा वेतन
X

यूपी सीएम योगी ने होली पर बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने होली के अवसर पर राज्य में तीन दिन की आधिकारिक अवकाश की घोषणा की है. ये अवकाश 2, 3 और 4 मार्च को रहेगा. योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शनिवार 28 फरवरी को वर्किंग डे घोषित किया है, जबकि कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा.

इसके अलावा CM योगी ने त्योहार से पहले प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिससे लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. होली पर किसी भी कर्मचारी को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े. इसके लिए सीएम योगी सभी विभागों को निर्देशित किया है कि सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन होली से पहले हर हाल में उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए.

यह आदेश केवल नियमित कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि संविदाकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मी और सफाईकर्मियों पर भी समान रूप से लागू होगा. सीएम ने दो-टूक कहा है कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

28 फरवरी को खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

त्योहार के दौरान काम और छुट्टी के बीच संतुलन बनाने के लिए सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में एक विशेष बदलाव किया है. शनिवार, 28 फरवरी 2026 को प्रदेश में कार्यदिवस यानी वर्किंग डे घोषित किया गया है. 28 फरवरी के बदले कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 को अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा. प्रदेश में इस बार होली का आधिकारिक अवकाश 2, 3 और 4 मार्च को रहेगा.

Next Story
Share it