Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कानपुर में नशे में धुत तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा ने लेम्बोर्गिनी से 3 लोगों को रौंदा

कानपुर में नशे में धुत तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा ने लेम्बोर्गिनी से 3 लोगों को रौंदा
X

रविवार को कानपुर की सड़कों पर एक रईसजादे की सनक देखी. यह सनक इतनी भयानक थी कि जिसने भी देखा वो सहम सा गया. करोड़ों की लेम्बोर्गिनी कार लेकर सड़क पर उतरे कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी के बेटे ने ऐसे गाड़ी चलाई, जैसे पूरी सड़क उसी के लिए खाली हो. इस दौरान वो नशे में धुत बताया जा रहा था. नशे में करोड़ों की लग्जरी गाड़ी लेकर सड़क पर उतरे कारोबारी के बेटे ने बुलेट सवार को पीछे से तेज टक्कर मारी. इस टक्कर से बुलेट पर सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. बुलेट को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश में जुटा कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी कार सीधे डिवाइडर में जा घुसी.

तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा की सड़क पर दिखी सनक

यह घटना कानपुर के पॉश इलाके ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित रेव थ्री के पास की है. सड़क पर लेम्बोर्गिनी के साथ रफ्तार का खूनी तांड़व खेलने वाले कारोबारी पुत्र की पहचान शिवम मिश्रा के रूप में हुई है. उसके पिता केके मिश्रा तंबाकू के बड़े कारोबारी है. उनकी कानपुर के साथ-साथ दिल्ली में भी कारोबार है. शिवम ने अपनी करोड़ों की लैम्बॉर्गिनी कार से सड़क पर तांडव मचा दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ़्तार बेहद तेज थी. उसमें सवार रईसजादा शराब के नशे में धुत था. उसने अपनी लग्जरी कार से एक बुलेट को जोरदार टक्कर मारी, जिस पर तीन लोग सवार थे. टक्कर मारने के बाद गाड़ी रोकने के बजाय, शिवम मिश्रा ने मौके से भागने की कोशिश की, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर में जा घुसी.

हैरानी की बात यह थी कि कार में रईसजादे की सुरक्षा के लिए पीछे बाउंसर भी एक दूसरी कार से चल रहे थे, लेकिन भीड़ के गुस्से के आगे उनकी एक न चली. गुस्साए राहगीरों ने लैम्बॉर्गिनी के शीशे तोड़कर शिवम को बाहर निकाला. इस दौरान पीछे से आए बाउंसरों ने पब्लिक से अभद्रता शुरू कर दी.

Next Story
Share it