Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

देवरिया में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने की जनसभा, बोले- 2029 तक कांग्रेस मुक्त भारत होगा

देवरिया में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने की जनसभा, बोले- 2029 तक कांग्रेस मुक्त भारत होगा
X

देवरिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। आप पांच वर्ष के लिए भाजपा की सरकार नहीं बना रहे हैं, बल्कि 100 वर्ष आगे देश को हम ले जाएंगे। गठबंधन व बसपा के प्रत्याशी की जमानत जब्त कराने की जिम्मेदारी आपकी है। पहले हम 100 में से 60 का नारा देते थे, अब 100 में से 80 प्रतिशत हमारा है। 400 पार का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारा दे रहे हैं तो विपक्षी पूछ रहे हैं कि 400 पार होने के बाद यह क्या करेंगे? 400 पार के बाद पाकिस्तान के कब्जे के कश्मीर में तिरंगा फहराया जाएगा। 2029 तक कांग्रेस मुक्त भारत होगा। 2027 के विधान सभा चुनाव तक सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।

उप मुख्यमंत्री शहर के चीनी मिल मैदान के समीप स्थित लान में भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के नामांकन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस ने कुर्सी के लिए देश का विभाजन किया और पाकिस्तान बना दिया। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाया। यह सबकुछ मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के चलते किया गया।


कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद अनुच्छेद 370 हटाया गया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाया गया। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जनसंख्या नियंत्रण का कोई कानून नहीं बना था।

उन्‍होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक की राजनीति की जाती है। जिले स्तर पर इसकी समीक्षा होनी चाहिए। जिस जिले में जिसकी जितनी संख्या हो, उस हिसाब से इसकी गणना होनी चाहिए। 2024 का लोकसभा उचुनाव ऐतिहासिक है। विपक्षी कहते हैं 400 पार करेंगे तो लोकतंत्र का खतरा बढ़ जाएगा। इस देश का संविधान डा.भीमराव आंबेडकर ने बनाया है।


लोकतंत्र को खतरा नहीं, बल्कि कांग्रेस के राहुल गांधी व सपा के अखिलेश यादव के राजनीतिक भविष्य को खतरा है। भाजपा की सरकार में सबका साथ, सबका विकास होता है। उनकी सरकार में माफिया का विकास होता है। आप अपनी अंगुली को कष्ट देकर कमल का बटन दबाएं।

आपकी अंगुली के कष्ट देने के चलते ही आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बना है। यह देवरहा बाबा का आशीर्वाद से हुआ है। पहले भ्रष्टाचारियों की सरकार थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 52 करोड़ जनधन खाता खुलवाया और 34 लाख करोड़ रुपये उनके खाते में भेजे गए। अगर उनकी सरकार होती तो 34 लाख रुपये लोगों के खाते में पहुंच पाते।

प्रधानमंत्री कहते हैं, न खाएंगे और न खाने देंगे। 2014 व 2019 में अंतर से चुनाव आपने जीताया था, इस बार उससे ज्यादा अंतर से चुनाव जीताएं। यूपी की 80 सीटें हमें चाहिए।

Next Story
Share it