बसपा नेता सुरेश मांझी, बोले- 2027 में बहन मायावती होंगी प्रदेश की मुख्यमंत्री

अयोध्या।
अयोध्या जनपद के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी सुरेश मांझी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी की सदस्यता बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती तथा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल द्वारा दिलाई गई।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि सुरेश मांझी के पार्टी से जुड़ने से अयोध्या व आसपास के जनपदों में बसपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
सुरेश मांझी ने कहा कि वे बहन मायावती जी की नीतियों और विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में बहन मायावती जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बताते चले कि लखनऊ से लौटने के बाद सुरेश माझी का अयोध्या विधान सभा क्षेत्र में भी जगह-जगह स्वागत सम्मान किया गया.
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में हंस राज यादव, रामजन्म शास्त्री, जगदीश मांझी, रणजीत चौहान, सनोज चौहान, अरविंद निषाद, गोपाल निषाद, पिंटू निषाद, अजय चौहान, दीपक राम, जगत आनंद प्रसाद रावत, नीरज चौधरी, शिव पूजन, रोहित सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




