Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

महाशिवरात्रि 2026: काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन से पहले जान लें आरती–पूजा का पूरा शिड्यूल, सुबह 3:30 बजे खुलेंगे बाबा के द्वार

महाशिवरात्रि 2026: काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन से पहले जान लें आरती–पूजा का पूरा शिड्यूल, सुबह 3:30 बजे खुलेंगे बाबा के द्वार
X

वाराणसी।

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने वर्ष 2026 के लिए आरती एवं पूजा का विस्तृत समय पत्रक जारी कर दिया है। यह महापर्व 15 फरवरी 2026, रविवार को मनाया जाएगा। देश–विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने मंगला आरती से लेकर चारों प्रहर की आरती तक का समय निर्धारित किया है।

मंदिर न्यास के अनुसार, 15 फरवरी की सुबह 03:30 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे दर्शन से पूर्व जारी समय-सारिणी को ध्यान से देख लें, ताकि पूजा-अर्चना व्यवस्थित और सुगमता से संपन्न हो सके।

महाशिवरात्रि 2026 पर काशी विश्वनाथ मंदिर का आरती–पूजा शिड्यूल

मंगला आरती: प्रातः 02:15 बजे से 03:15 बजे तक

आम दर्शन: प्रातः 03:30 बजे से

मध्याह्न भोग आरती: प्रातः 11:40 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक

प्रथम प्रहर आरती: रात्रि 10:00 बजे से 12:30 बजे तक

द्वितीय प्रहर आरती: रात्रि 01:30 बजे से 02:30 बजे तक

तृतीय प्रहर आरती: प्रातः 03:30 बजे से 04:30 बजे तक

चतुर्थ प्रहर आरती: प्रातः 05:00 बजे से 06:15 बजे तक

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है।

Next Story
Share it