Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मन की बात: पीएम मोदी ने 2025 की उपलब्धियों और 2026 की चुनौतियों पर की चर्चा, कहा—गर्व का साल रहा 2025

मन की बात: पीएम मोदी ने 2025 की उपलब्धियों और 2026 की चुनौतियों पर की चर्चा, कहा—गर्व का साल रहा 2025
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 129वां एपिसोड आज प्रसारित किया गया। यह साल 2025 का आखिरी एपिसोड था, जिस कारण प्रधानमंत्री ने न सिर्फ बीते वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र किया, बल्कि आने वाले साल 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं और विकास की दिशा पर भी विस्तार से बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2025 भारत के लिए गर्व भरे मील के पत्थरों से भरा रहा। उन्होंने कहा कि इस साल देश ने ऐसे कई ऐतिहासिक क्षण देखे, जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर वैश्विक मंचों तक, भारत ने हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

पीएम मोदी ने विशेष रूप से विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। इसी क्रम में उन्होंने शुभांशु शुक्ला का उल्लेख किया, जो International Space Station (ISS) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। प्रधानमंत्री ने इसे न केवल वैज्ञानिक समुदाय, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 की ये सफलताएं आने वाले वर्षों के लिए मजबूत आधार तैयार करती हैं। उन्होंने देशवासियों से 2026 में भी नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाला साल नई चुनौतियां जरूर लाएगा, लेकिन संभावनाओं के द्वार भी उतने ही व्यापक होंगे।


संस्कृति और विरासत सब एक साथ दिखाई दी- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में आस्था, संस्कृति और भारत की अद्वितीय विरासत सब एक साथ दिखाई दी. साल के शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को चकित किया. साल के अंत में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया. भारत के युवाओं में हमेशा कुछ नया करने का जुनून है और वो उतने ही जागरूक भी हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि Smart India Hackathon 2025′ का समापन इसी महीने हुआ है. इस Hackathon के दौरान 80 से अधिक सरकारी विभागों की 270 से ज्यादा समस्याओं पर students ने काम किया. Students ने ऐसे solution दिए, जो real life challenges से जुड़े थे.

आगे कहा कि Geetanjali IISc… यह अब सिर्फ एक Class नहीं, Campus का सांस्कृतिक केंद्र है. यहां हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत है, लोक परंपराएं हैं, शास्त्रीय विधाएं हैं, छात्र यहां साथ बैठकर रियाज करते हैं. Professor साथ बैठते हैं, उनके परिवार भी जुड़ते हैं.

2025 खेल के लिहाज से यादगार- मोदी

– पुरुष Cricket team ने ICC Champions Trophy जीती – महिला Cricket team ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया – भारत की बेटियों ने Women’s Blind T20 World Cup जीतकर इतिहास रचा – Asia Cup T20 में तिरंगा शान से लहराया – पैरा एथलीटों ने विश्व Championship में कई पदक जीते

अपनी भाषा जरूर सीधें- मोदी

दुबई में रहने वाले कन्नड़ा परिवारों ने खुद से एक जरूरी सवाल पूछा – हमारे बच्चे Tech-World में आगे तो बढ़ रहे हैं, लेकिन कहीं वो अपनी भाषा से दूर तो नहीं हो रहे हैं? यहीं से जन्म हुआ ‘कन्नड़ा पाठशाले’ का… एक ऐसा प्रयास, जहां बच्चों को ‘कन्नड़ा’ पढ़ना, सीखना, लिखना और बोलना सिखाया जाता है.

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को उनके प्रयासों, योगदान और संकल्प के लिए धन्यवाद दिया और विश्वास जताया कि भारत आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को छुएगा।

Next Story
Share it