Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा इंडिया गठबंधन समेत स्वामी प्रसाद मौर्य ने ठोकी ताल

कुशीनगर लोकसभा चुनाव 2024        भाजपा इंडिया गठबंधन समेत स्वामी प्रसाद मौर्य ने ठोकी ताल
X

भगवन्त यादव

कुशीनगर लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। विजय कुमार दुबे कुशीनगर से 2019 लोकसभा चुनाव में चुने गए थे जो

2024में भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है वहीं

INDIA गठबंधन से जो सपा के खाते में सीट है इसके घोषित प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार

तथा पडरौना से पूर्व विधायक पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी अपनी नयी पार्टी से उम्मीदवारी ठोक दिये है तथा बसपा समेतअन्य पार्टीयों व निर्दल के रुप में भी प्रत्याशी बढ़ेगें

कुशीनगर लोकसभा चुनाव से जुड़ी जानकारी

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बिहार बॉर्डर पर सबसे अहम कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र है। ये तथागत महापरिनिर्वाण प्राप्त गौतम भगवान बुद्ध की धर्म स्थली भी है। यहां बौध और गुप्तकाल के कई प्राचीन धरोहर हैं। यहां निर्वाण स्तूप, महानिर्वाण मंदिर, माधाकुंवर मंदिर, रामाभर स्तूप, बौद्ध संग्रहालय यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहां दुनिया भर से बौद्ध दर्शनार्थी आते हैं। और यहां के गन्ना व केला मुख्य किसानो के आमदनी का फसल है

बतातें चलें कि पहले ये पडरौना संसदीय क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। पडरौना में 1957 से 1967 तक कांग्रेस के काशीनाथ पांडेय लगातार तीन बार सांसद चुने गए, फिर 1971 में कांग्रेस से गेंदा सिंह संसद पहुंचे। 1977 के चुनाव में यहां से भारतीय लोक दल के रामधारी शास्त्री ने जीत दर्ज की। फिर 1980 और 1984 में कांग्रेस (आई) से कुंवर चंद्र प्रताप नारायण सिंह ने जीत हासिल की। 1989 में कांग्रेस हारी और यहां से जनता दल के बालेश्वर यादव सांसद चुने गए। फिर भाजपा के राम नगीना मिश्रा ने 1991 से 1999 तक लगातार चार चुनाव में इस सीट पर भगवा फहराया। 2004 में राष्ट्रीय नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी से बालेश्वर यादव ने वापसी करते हुए जीत हासिल की। इसके बाद इस सीट का नाम कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र हो गया।

कुशीनगर लोकसभा सीट 2008में अस्तित्व में आई। यहां 2009 में पहला चुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस से आरपीएन सिंह ने जीत दर्ज की। वह यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। लेकिन इसके बाद 2014 के चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया। भाजपा से राजेश पांडेय उर्फ गुड्‌डू ने आरपीएन सिंह को हराया । आरपीएन सिंह अब भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं और हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में वह भाजपा की तरफ से संसद पहुंच चुके हैं। 2014 में बसपा के डॉ संगम मिश्रा तीसरे नंबर पर रहे, जबकि सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह चौथे नंबर पर रहे

2014 के बाद 2019 में भाजपा ने यहां से प्रत्याशी बदल दिया। इस बार टिकट विजय कुमार दुबे को दिया, वह खड्‌डा से पूर्व विधायक थे। विजय दुबे ने भी चुनाव में आसानी से जीत दर्ज कर ली। विजय कुमार दुबे ने सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से सपा उम्मीदवार एनपी कुशवाहा को हराया। आरपीएन सिंह इस चुनाव में तीसरे नंबर पर खिसक गए। अब भाजपा 2024 के चुनाव में बर्तमान सांसद बिजय कुमार दूबे को ही उम्मीदवार बनाया है

जनपद कुशीनगर में कुल सात विधानसभा सीटें है। इनमें खड्डा, हाटा, पडरौना, रामकोला, तमकुहीराज, फाजिलनगर और कुशीनगर प्रमुख हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी करीब 35 लाख 65 हजार है, इसमें करीब 17 लाख 46 हजार से ज्यादा महिलाए हैं। इस सीट पर ब्राह्मण के अलावा मौर्य और कुशवाहा मतदाताओ का बर्चस्व है। इसके बाद मुस्लिम, कुर्मी सैथवार यादव राजभर निषाद और दलित मतदाता आते हैं।

लोकसभा में इस क्षेत्र से अब तक हुये सांसद

पडरौना (वर्तमान में कुशीनगर) संसदीय क्षेत्र से

वर्ष सांसद राजनीतिक दल

1957 काशी नाथ पांडेय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1962 काशी नाथ पांडेय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1967 काशी नाथ पांडेय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1971 गेंदा सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1977 राम धारी शास्त्री भारतीय लोक दल

1980 कुंवर चन्द्र प्रताप नारायण सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)

1984 कुंवर चन्द्र प्रताप नारायण सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)

1989 बालेश्वर यादव जनता दल

1991 राम नगीना मिश्रा भारतीय जनता पार्टी

1996 राम नगीना मिश्रा भारतीय जनता पार्टी

1998 राम नगीना मिश्रा भारतीय जनता पार्टी

1999 राम नगीना मिश्रा भारतीय जनता पार्टी

2004 बालेश्वर यादव राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी

2009 (कुशीनगर) आरपीएन सिंह कांग्रेस

2014 (कुशीनगर) राजेश पांडेय गुड्डू भाजपा

2019 (कुशीनगर) विजय दुबे भाजपा ने इस सीट पर काबिज रहे 2024में कौन बनेगा सांसद जब मतदाताओ से संवाददाता ने जानकारी ली तो चेहरे और जुबान पर अधिकांशतः खामोशी दिखी नाम न छापने के शर्त पर यह कहा गया कि 2024में कौन बनेगा कुशीनगर का सांसद आने वाला वक्त ही बतायेगा

Next Story
Share it