Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामीश्री हर्याचार्य जी की 17वीं पुण्यतिथि पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सागर

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामीश्री हर्याचार्य जी की 17वीं पुण्यतिथि पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सागर
X


अयोध्या। हरिधाम पीठ गोपाल मंदिर, रामघाट अयोध्या में आज साकेतवासी श्रीमद् जगद्गुरु रामानंदाचार्य पूज्य स्वामी श्री हर्याचार्य जी महाराज की 17वीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के महंत जगतगुरु रामदिनेशाचार्य जी महाराज ने की। उन्होंने अपने पूज्य गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और कहा कि—

“गुरुदेव धार्मिक विद्वान एवं महान ग्रंथकार थे। उन्होंने साधु-संत समाज को अलंकृत किया और हम सभी उनके बताए पदमार्ग पर चल रहे हैं। उनकी कृपा हम पर सदैव बनी हुई है।”

इस अवसर पर अयोध्या के सभी प्रमुख धर्मगुरु, संत-महंत एवं साधु-संतगण उपस्थित रहे। सभी ने गुरु महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं, संतों, महंतों, धर्माचार्यों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया।

परंपरा के अनुसार प्रमुख धर्मगुरुओं का अंगवस्त्र एवं दक्षिणा देकर सम्मान भी किया गया। महंत जगतगुरु राम दिनेशाचार्य जी महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजन गुरु परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को धर्म व समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

Next Story
Share it