Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां तेज

अयोध्या में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां तेज
X

अयोध्या में 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी अंबेडकर सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा दी गई।

समिति के अध्यक्ष सतीश गौतम के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह शोभायात्रा अयोध्या के जलवानपुरा से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अनुयायी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई हैं।

यह शोभायात्रा जलवानपुरा से निकलकर टेढ़ी बाजार, द्वाराही कुआं, अशर्फी भवन, अयोध्या कोतवाली एवं बिरला धर्मशाला होते हुए पुनः अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचेगी।

कार्यक्रम के उपरांत एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में अंबेडकर विचारधारा से जुड़े लोग शामिल होंगे। इस दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया जाएगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Next Story
Share it