Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में प्राथमिक विद्यालय पर लगा ताला, सुबह से इंतज़ार करते रहे बच्चे - शिक्षक नहीं पहुंचे

X

लखनऊ- जिले के गंजवा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की लापरवाही सामने आई है। सुबह स्कूल खुलने के समय बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंचे, लेकिन स्कूल के गेट पर ताला लगा मिला।

बच्चे काफी देर तक स्कूल के बाहर खड़े होकर इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी शिक्षक या स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा। इससे बच्चों और उनके अभिभावकों में नाराज़गी देखने को मिली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर शिक्षक स्कूल नहीं आएंगे तो बच्चों की पढ़ाई पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

“ये तस्वीरें बाराबंकी जिले के गंजवा गांव के प्राथमिक विद्यालय की हैं, जहां सुबह स्कूल खुलने के समय बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचे लेकिन स्कूल में ताला लटका मिला। बच्चे बाहर खड़े इंतजार करते रहे, मगर कोई भी शिक्षक मौके पर नहीं पहुंचा। अब सवाल यह है कि आखिर बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी कौन लेगा।”

Next Story
Share it