Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

उपचुनाव से पहले मिल्कीपुर के युवाओं को रोजगार की सौगात, 1164 युवाओं को मिली नौकरी

उपचुनाव से पहले मिल्कीपुर के युवाओं को रोजगार की सौगात, 1164 युवाओं को मिली नौकरी
X

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के पहले योगी सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है। मिल्कीपुर क्षेत्र के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 1164 लोगों को विभिन्न कंपनियों ने रोजगार दिया है। 2682 युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन किया था।

रोजगार मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व श्रम मंत्री अनिल राजभर ने किया। दोनों मंत्रियों ने बताया कि योगी सरकार युवाओं के भविष्य के लिए हमेशा चिंतित रही है और उन्हें रोजगार दे रही है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

रोजगार देने वाली कंपनियों में जीएस फोर सिक्योरिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, यशश्वी स्किल लिमिटेड, सन स्टाफिंग सॉल्यूशन, डिजिटल एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी एसपीएन बिजनेस फ्रंट फ्यूचर, शिव शक्ति एग्री लिमिटेड सहित कई दर्जन कंपनियां मौजूद रहीं। रोजगार मेले में श्रम विभाग से संबंधित 61 लाभार्थियों को 1.5 करोड़ से अधिक के स्वीकृति पत्र भी वितरित किया गया।

Next Story
Share it