Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

रांची में जनमत का घोषणापत्र, 10 दलों का गठबंधन हुआ मजबूत, राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी भी दिया समर्थन।

रांची में जनमत का घोषणापत्र, 10 दलों का गठबंधन हुआ मजबूत, राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी भी दिया समर्थन।
X

रांची, 09 सितंबर 2024: झारखंड नवनिर्माण महासभा के तीसरे विकल्प 'जनमत' ने आज रांची प्रेस क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता सूर्य सिंह बेसरा ने की और इसमें घोषणापत्र पर चर्चा हुई। इस गठबंधन में 10 दल शामिल हैं।

बैठक में राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस गठबंधन को मजबूत बनाने और झारखंड के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया।

दस सूत्री घोषणा पत्र में 1. सूशासन के लिए विधि का शासन 2. आत्मनिर्भर गांव : हमारे गांवों में हमारा स्वराज 3. विकाऊ विधायक पर अंकुश,जनप्रतिनिधियों को वापस बुलाने का अधिकार 4. खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति और आरक्षण नीति निर्धारण 5. पांच वर्ष में पांच मुख्यमंत्री : सत्ता का विकेनद्रीकरण 6. प्राकृतिक संसाधनों – जल,जंगल और जमीन का अधिकार 7. मातृभाषा और राज्य भाषा की मान्यता 8. युवाओ को रोजगार की गारंटी व विशेष बजट 9. अनुबंधकर्मी (पारा शिक्षक, सहिया, सेविका आदि) को स्थायीकरण व 10. झारखंड आंदोलनकारी को सम्मान व 30 हजार पेंशन, मिडिया बंधुओं को 5 हजार रुपया पेंशन व रोजगार की गारंटी आदि शामिल हैं।

Next Story
Share it