"नवरात्र में सिर्फ कन्या भोज नहीं, उनकी शिक्षा–सुरक्षा का भी लें संकल्प : समाजसेवी दिलीप यादव"

अयोध्या। शारदीय नवरात्र के अवसर पर अयोध्या, बस्ती और गोंडा जनपदों के विभिन्न धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में सक्रिय समाजसेवी दिलीप यादव ने कहा कि कन्याओं को केवल भोजन कराना ही पर्याप्त नहीं है। हमें उनके भविष्य, शिक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। वे प्रतिदिन 20 से अधिक देवी पंडालों में पहुंचकर उद्घाटन, पूजन व भंडारे में सहयोग कर रहे हैं। गरीब व निर्धनों की मदद को उन्होंने जीवन का उद्देश्य बताया और युवाओं से समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया।
दिलीप यादव ने बताया कि मानव जीवन मिला है तो अच्छे कर्म कीजिए। गरीब दिनदुखी की मदद कीजिए। मानव सेवा के कार्यों को वरीयता दीजिए। उन्होंने बताया कि बस्ती गोंडा और अयोध्या जनपद में प्रतिदिन 20 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। चाहे वह सामाजिक कार्यक्रम हो चाहे धार्मिक कार्यक्रम हो सब में उनकी सक्रियता सहभागिता योगदान रहता है। अयोध्याधाम के इकलौते समाजसेवी दिलीप यादव ने कहा कि अयोध्या ही नहीं आसपास के जनपदों में भी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-कर कर मैं भाग ले रहा हूं। हमारी टीम भी हमारे साथ रहती है। उन्होंने बताया कि माता दुर्गा रानी बड़ी दयाल कृपाल होती हैं जो भी सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा आराधना करता है। उनकी मुरादे पूर्ण होती हैं। अयोध्या बस्ती गोंडा जनपदों में निस दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम हो रहे हैं जिसमें उनकी सक्रियता सहभागिता उपस्थिति रहती है। इन कार्यक्रमों में उनका विशेष आर्थिक योगदान भी रहता है। भंडारे भी होते है।
बताते चलें कि समाज सेवा में उन्होंने एक सबसे बड़ा मिसाल कायम किया है। निर्धन गरीब पीड़ित की मदद शादी के लिए दिलीप यादव 24 घंटे सेवा करते रहते हैं। उनका कहना है कि समाज सेवा हमें अपने आसपास से ही शुरू करना चाहिए। अगर हर व्यक्ति अपने आसपास गरीब दिन दुखी की मदद करता रहे तो हमारा देश और समाज विकसित हो जाएगा। समाज और देश को आगे बढ़ाने में सभी युवाओं को आगे आना चाहिए। तभी हमारा देश भारत विकसित होगा।
उन्होंने हमारे संवाददाता वासुदेव यादव को बताया कि अयोध्या बस्ती और गोंडा में निसदिन शारदीय नवरात्र के चलते विविध धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं सभी कार्यों में शामिल होकर आयोजकों का हौसला अफजाई कर रहा हूं। उन्होंने सभी देशवासियों को शारदीय नवरात्र की बधाई दिया है। साथ ही कहा है कि शारदीय नवरात्र में हम सभी को कन्याओं को केवल भोजन नहीं कराना चाहिए। उनकी रक्षा, सुरक्षा शिक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए।