कन्नौज: सपा नेता अंशुल गुप्ता के पिता का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक
BY Suryakant Pathak28 Sep 2025 8:29 AM GMT

X
Suryakant Pathak28 Sep 2025 8:29 AM GMT
कन्नौज। समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े प्रदेश के प्रमुख नेता एवं समाजवादी व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता के पिता का शनिवार रात निधन हो गया। वे कन्नौज जनपद के तिर्वा निवासी थे।
परिजनों के अनुसार, पिछले करीब 15 माह से वे कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। गत गुरुवार को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद वे घर लौट आए। शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
इस दुखद समाचार से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित पूरे राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। नेता, व्यापारी एवं स्थानीय लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Next Story