नारी शक्ति : किसी से डरने की जरूरत नहीं,हर महिला शक्ति स्वरूपा - कीर्ति कश्यप

बरेली। हर महिला शक्ति स्वरूपा है। बस जरूरत है, खुद को पहचानने की। यह कहना है आंवला के पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेन्द्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप का,जिन्हाेंने तमाम चुनौतियों का सामना कर समाज मे लोकप्रिय जनप्रिय समाजसेविका का मुकाम हासिल किया है। एडवोकेट कीर्ति कश्यप ने कहा कि नवरात्र मां शक्ति की अराधना का पर्व है तो समाज में आज नारी शक्ति भी मुकाम हासिल कर रही है। पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप के मुताबिक,बरेली के लालफाटक बदायूँ रोड स्थित गांव कांधरपुर आवास पर समाज सेविका कीर्ति कश्यप फरियादियों की बात को धैर्य से सुनती है। जिसके बाद उनके मन की बात को संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करती है। वह गांव की महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक भी कर रही है। कि वे किस तरह से अपने अंदर बदलाव लाए और समाज की बुराइयों को लेकर लड़ाई लड़ सके। किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
कीर्ति कश्यप अपने पिता पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेन्द्र कश्यप का नाम रूहेलखण्ड क्षेत्र में रोशन कर नारी शक्ति की अलख जगा रही है। वही कीर्ति ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं,फिर चाहे वो किसी भी तरह का करियर या राजनीति ही क्यों न हो। अपने-अपने क्षेत्र में ऊंची उड़ान भरने वाली बेटियां सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है। समाज में फैली विसंगति को भी रोकने का कार्य कर रही हैं। महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई की सरकार की मंशा को साकार करने के साथ साथ यह बेटियों को सुरक्षा का अहसास भी करा रही हैं।पूर्व भाजपा सांसद की बेटी एडवोकेट कीर्ति कश्यप ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कीर्ति कश्यप ने कहा कि आज प्रत्येक जनपद के पुलिस थानों में महिला पुलिस कर्मियो की तैनाती है तो कोई एंटी रोमियो स्कवॉयड में बेटियों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है। नवरात्र पर जनता की आवाज से बात करते हुए पूर्व बीजेपी सांसद की बेटी ने कहा कि योगी सरकार महिलाओं,छात्राओं और युवतियों को सुरक्षा के साथ ही उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भर भी बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। आज महिलाओं को जागरूक कर यह विश्वास दिलाया जा रहा है कि वे अकेली नहीं हैं। उन्होंने पुलिस के विभिन्न नम्बरों जैसे 1090, 112, 181, 1076, 1098 के बारे में बताया। इनका प्रयोग करके महिलाए और युवतियां खुद को सुरक्षित महसूस कर सकती हैं। उत्पीड़न पर तत्काल पुलिस की सहायता ले सकती है।