Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड आपदा: सपा ने मृतक परिवारों को दी आर्थिक मदद

उत्तराखंड आपदा: सपा ने मृतक परिवारों को दी आर्थिक मदद
X

मुरादाबाद, बिलारी: उत्तराखंड में बादल फटने की घटना में मारे गए सैनी समाज के 9 लोगों के परिवारों को समाजवादी पार्टी (सपा) ने आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर मृतक परिवार को एक-एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

सपा के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को बिलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुण्डिया जैन में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे सांसद जियाउर्रहमान बर्क, विधायक कमाल अख्तर, राम अवतार सैनी, मो. फहीम इरफान, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता।

विधायक राम अवतार सैनी ने मृतक परिवारों को भरोसा दिलाया कि सपा हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने देश में आपदाओं और तबाही के पीछे नफरत और रोजगार की कमी जैसी समस्याओं को जिम्मेदार बताया।

प्रतिनिधि मंडल के साथ राष्ट्रीय सचिव महिला सभा राजेश कुमारी यादव, सौरभ यादव, दीपक सैनी, नौशाद पाशा, रेहान पाशा, धर्मेंद्र यादव, दीव्यांशु सागर और रमेश सैनी भी मौजूद रहे।

सपा ने आगे भी पीड़ित परिवारों की मदद जारी रखने का भरोसा दिलाया है।

वारिस पाशा बिलारी

Next Story
Share it