पीएम मोदी करेंगे लोथल में ‘नेशनल मेरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स’ का दौरा

रिपोर्ट : विजय तिवारी
साढ़े चार हजार करोड़ की लागत से बन रहा भारत का समुद्री इतिहास और संस्कृति को समर्पित म्यूजियम
अहमदाबाद : गुजरात के ऐतिहासिक शहर लोथल में देश का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘नेशनल मेरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स’ तेजी से आकार ले रहा है। इस परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 सितंबर को गुजरात दौरे पर लोटहल पहुंचेंगे।
करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह कॉम्प्लेक्स भारत की प्राचीन समुद्री परंपरा, व्यापार, संस्कृति और आधुनिक नौसैनिक शक्ति का अनूठा संगम होगा।
कॉम्प्लेक्स में कई प्रमुख सेक्टर शामिल होंगे, जिनमें –
लोथल टाउन प्रतिकृति : हड़प्पाकालीन नगर सभ्यता का अनुभव।
NMHC म्यूजियम : भारत के समुद्री इतिहास और धरोहर का विस्तृत प्रदर्शन।
लाइटहाउस कॉम्प्लेक्स : प्राचीन दीपस्तंभ परंपरा की झलक।
बगीचा कॉम्प्लेक्स व वाटर टैंक : प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण।
होस्टल और संस्थान : अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए।
आधुनिक पार्किंग सुविधाएँ : पर्यटकों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक व्यवस्था।
लोथल, जो कभी सिंधु घाटी सभ्यता का समृद्ध समुद्री व्यापार केंद्र था, अब इस परियोजना के जरिए भारत के गौरवशाली समुद्री इतिहास को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।