Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न- नवनियुक्त प्रभारी रिशेन्द्र सिंह महर का हुआ स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न- नवनियुक्त प्रभारी रिशेन्द्र सिंह महर का हुआ स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
X


अनवार खाँ मोनू

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रिशेन्द्र सिंह महर शामिल हुए।

कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ बाबू खान, विभिन्न जनपदों के अध्यक्षों के साथ प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रभारी का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उन्हें माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ बाबू खान ने कहा कि “युवा कांग्रेस प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हर कार्यकर्ता को साथ लेकर आगामी चुनौतियों का डटकर सामना किया जाएगा।”

Next Story
Share it