मुख्यमंत्री ने बिलारी के पीपली गांव में अटल आवासीय विद्यालय का किया लोकार्पण, बच्चों से किया आत्मीय संवाद, निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचकर सबको किया आश्चर्यचकित

बिलारी (मुरादाबाद), 06 अगस्त -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुरादाबाद जनपद के बिलारी तहसील अंतर्गत ग्राम पीपली में नव निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का भव्य लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद छात्र-छात्राओं से संवाद भी स्थापित किया।
बरसात के दौरान प्रशासनिक टीम द्वारा छाता तानकर की गई तैयारी सफल हुई। बुधवार को मौसम ने साथ दिया। अच्छे मौसम और खुशनुमा वातावरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील क्षेत्र के पीपली गांव में नवनिर्मित अटल आवासीय विद्यालय के आलीशान भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों से संवाद भी किया कई बच्चों को शिक्षण सामग्री से भरे हुए बैग दिए कई लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र दिए उन्होंने विद्यालय में लगे शिलापट का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने निर्धारित समय से लगभग आधा घंटे पहले ही पहुंचकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया सबसे पहले उन्होंने बच्चों की क्लासरूम में जाकर बच्चों से बातचीत की उनके नाम पते परिवार के बारे में पूछा उन्हें आशीर्वाद दिया इसके उपरांत शिलापट्ट का अनावरण किया फिर मंच पर आए जहां प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें मां सरस्वती की मूर्ति भेंट की प्रदेश अध्यक्ष को भी पदाधिकारियों ने भूपेंद्र चौधरी को भी सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शिक्षा के बारे में अधिक बातें कहीं और कहा डबल इंजन की सरकार कानून व्यवस्था सुधार करने, शिक्षा और विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। यह गरीबों को समर्पित सरकार है उन्होंने कहा प्रदेश में ऐसे 18 विद्यालयों का निर्माण हुआ है जिन पर सरकार ने भारी भरकम धनराशि खर्च की है इन विद्यालयों में श्रमिकों के बच्चे और कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों उच्च स्तरीय मुफ्त शिक्षा दी जाएगी स्मार्ट क्लास, चिकित्सा रहन-सहन की स्तरीय व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिक भी आकर यहां व्यवस्था देख सकते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब उसे पीडीए की याद आ रही है जब उनकी सरकार थी तब उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास, शिक्षा को चौपट करने का काम किया। पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का प्लान था लेकिन अब हमारा एक जिला और सर्वांगीण विकास का प्लान है हमारी योजनाओं में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं प्रदेश के सभी लोगों के लिए समान रूप से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यहाँ के बच्चे पढ़कर देश के अच्छे नागरिक बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार के बाद हमें विरासत में करीब डेढ़ लाख प्राइमरी स्कूल खस्ताहाल मिले थे जिनमें से काफी स्कूलों को हमने कायाकल्प करवा दिया है बाकी पर काम चल रहा है बालक बालिकाओं के लिए शौचालय बनवाए हैं शिक्षा और विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है उन्होंने का मुरादाबाद मंडल का यह सौभाग्य है कि अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष में उन्हें अटल जी को समर्पित यह विद्यालय मिला। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राज बने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है गरीब दलित पिछडे सभी वर्ग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं सभी के हित के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं उन्होंने कहा कि यहां इंटर पास करने के बाद जो विद्यार्थी आगे की पढ़ाई करना चाहेंगे उन्हें श्रम विभाग अपने खर्चे पर उनकी मनचाही पढ़ाई करवाएगा क्योंकि शिक्षा ही अच्छे समाज और विकास की कुंजी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने मंडल में अटल विद्यालय के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को धन्यवाद किया किया। जिला अध्यक्ष आकाश पाल, पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव परमेश्वर लाल सैनी सुरेश सैनी जिला प्रभारी राजेश यादव जिला उपाध्यक्ष डॉ विश्वास शर्मा, लवली यादव, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ गीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, दयाराम मौर्य, रवि पासी, पारस शर्मा, राजेंद्र प्रजापति और अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन एक सप्ताह पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी बारिश होने के बावजूद रास्ता को ठीक कराया अच्छे पंडाल की व्यवस्था की गई। भाजपा बिलारी नगर मंडल के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर बिलारी चीनी मिल पर किसानों का बकाया 45 करोड़ का भुगतान शीघ्र करने की मांग की।
रिपोर्ट वारिस पाशा बिलारी