Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बदायूँ में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान -शफी अहमद ने कहा-युवाओं का राहुल गांधी पर विश्वास

बदायूँ में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान -शफी अहमद ने कहा-युवाओं का राहुल गांधी पर विश्वास
X


बदायूँ के आरिफपुर नवादा स्थित बाबू चौधरी के कैम्प कार्यालय पर युवा कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस पर्यवेक्षक का शफी अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में 4 दशक से सत्ता न होने के बावजूद कार्यकर्ताओं का जुनून सराहनीय है। युवा जिलाध्यक्ष अकबर अहमद डम्पी ने कहा कांग्रेस किसान, नौजवान और आम आदमी की आवाज उठा रही है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में शफी अहमद एवं अकबर अहमद डम्पी ने सयुक्त रूप से अपने बयान में कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस विपक्ष के रूप में सबसे अधिक सक्रिय है। जिले की समस्याओं को लेकर जल्द ही हजारों लोगों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान एवं बाबू चौधरी ने सयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष से सक्रिय और जमीनी नेता को नगर अध्यक्ष बनाने की मांग की। एनएसयूआई नेता अरबाज़ रजी, संचालन तौसीफ खान ने किया इस अवसर पर राज बेटा यादव, फरमान ग़ाज़ी, बलवीर सिंह, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

Next Story
Share it