रामभक्तों के रुकने हेतु श्री इंद्रनाथ पैलेस का हुआ भव्य शुभारंभ

अयोध्या। रामघाट चौराहा निकट महंत गौरी शंकरदास मार्केट के पीछे श्री इंद्रनाथ पैलेस का आज भव्य रूप से उद्घाटन और शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता बीके सिंह ने फीता काटकर और श्री राम का पूजन अर्चन के उपरांत किया।
इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि जब से रामनगरी में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हुआ है। यहां प्रतिदिन देश-विदेश से पर्यटक श्रद्धालु राम भक्त अयोध्या रहे हैं। उनके रहने के लिए यहां पर उत्तम व्यवस्था किया गया है। कम रेंट में यात्री यहां पर ठहर सकते हैं। यात्री पूरी अयोध्या का दर्शन पूजन कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। यात्री राम भक्त श्रद्धालु के रहने के लिए यहां पर उचित प्रबंध किया गया है। श्री इंद्रनाथ पैलेस के प्रबंधक अनूप कौशल को उन्होंने इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दिया।
इस मौके पर प्रबंधक अनुप कौशल ने कहा कि यात्री सुविधा हेतु श्री इंद्रनाथ पैलेस बना है। यहां पर रुकने की उत्तम व्यवस्था है। अयोध्या दर्शन का भी व्यवस्था किया गया है। उन्होंने मुख्य अतिथि बीके सिंह का माला पहना कर स्वागत समान किया।
इस मौके पर रमन मिश्रा, संतोष यादव, अजय मौर्या, राजू, टिक्कू था हर्षित पांडे आदि आज उपस्थित रहे।