Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे बलदेव हॉस्पिटल को सीज किया, काफी शिकायत हुई तब जाकर सीज किया

बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे बलदेव हॉस्पिटल को सीज किया, काफी शिकायत हुई तब जाकर सीज किया
X

बलदेव। (तुलसीराम)/बलदेव में मथुरा सादाबाद रोड पर स्थित बिना लाइसेंस व बिना अनुमति के धड़ल्ले से चल रहा बलदेव हॉस्पिटल, बलदेव को बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बाद आखिर स्वास्थ्य विभाग टीम ने रविवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए अस्पताल को सीज कर दिया। शिकायतकर्ता अनिल कुमार पुत्र घनश्याम निवासी नगला खरगा, बलदेव ने आठ माह पहले अपने पिताजी की इलाज के दौरान लापरवाही बरतने से मृत्यु हो गई। जिसकी कई बार शिकायत जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री आदि से की थीं। उसके बाद भी कार्यवाही नहीं हुई। अंत में प्रदेश मुख्यमंत्री से इलाज के दौरान लापरवाही व झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे बलदेव हॉस्पिटल की शिकायत की। मुख्यमत्री ने संज्ञान लेते हुए चार महीने से अस्पताल में जांच की प्रकिया चलती रही। रविवार को डिप्टी सीएमओ व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बलदेव चिकित्सा अधीक्षक डा विजेंद्र सिंह सिसोदिया, थानाध्यक्ष रंजना सचान की संयुक्त टीम बनाकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए बलदेव हॉस्पिटल, बलदेव को सीज करने की कार्यवाही की गई। पीड़ित अनिल कुमार ने बताया वह आठ माह से हर जगह आवश्यक कार्रवाई व शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अतः थक-हार कर मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। स्वास्थ्य विभाग ने अब कारवाई की है। अस्पताल में आठ माह पहले पिताजी की मौत इलाज में लापरवाही बरती जाने से हुई थी इसकी पुष्टि भी जांच पड़ताल में हुई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रहीं थीं। अभी न्याय मिलने तक लड़ाई लड़ी जायेगी।

Next Story
Share it