Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शहीदाने कर्बला की याद में निकले ताजियों के जुलूस, एसपी रूरल और एसडीएम ने किया क्षेत्र का भ्रमण

शहीदाने कर्बला की याद में निकले ताजियों के जुलूस, एसपी रूरल और एसडीएम ने किया क्षेत्र का भ्रमण
X


बिलारी। नगर बिलारी समेत ग्रामीण इलाकों में शहीदाने कर्बला की याद में ताजियों का जुलूस अकीदत से निकाला गया। जुलूस निकालने को लेकर रविवार सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। बिलारी के कई मोहल्लों से उठे ताजिए निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बाद एक साथ ताजियों का जुलूस निकलना शुरू हुआ। जुलूस के आगे कुछ युवक ढोल बजाते हुए, कुछ युवक गदका कला का प्रदर्शन करते चल रहे थे। मुस्लिम महिलाएं और छोटे बच्चे अकीदत के साथ ताजियों के नीचे होकर निकले। ताजियों के आगे मीलाद पार्टी के सदस्य नोहे पढ़ते चल रहे थे। इस दौरान शहीदाने कर्बला की शहादत को याद किया जा रहा था। बीच बीच में एक नारा सरवरी-या हुसैन की सदाएं बुलंद हो रही थीं। देर रात सभी ताजिए नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित कर्बला पर पहुंच पाए। कर्बला के आस पास मेले जैसे माहौल था। ताजिए कर्बला पर पहुंचने के दौरान ताजिएदारों और नागरिकों ने तबर्रुख पर विशेष फातिहा पढ़ी। गांव मुंडिया भीकम और मुंडिया राजा के ताजिए भी शाम तक बिलारी में पहुंच गए। ताजियों का जुलूस शांतिपूर्व संपन्न कराने के लिए एसपी देहात कुमार आकाश सिंह एसडीएम विनय कुमार सिंह और सीओ अशोक कुमार सिंह ने इब्राहिमपुर मिर्जा, बेहटा सरथल, बिलारी नगर, सहसपुर और स्योंडारा आदि गांवों का भ्रमण कर जायजा लिया। एसडीएम द्वारा नियुक्त किए गए सभी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा आदि कर्बला में ताजिए दफन होने तक मुस्तैद रहे।

.. रिपोर्ट वारिस पाशा बिलारी

Next Story
Share it