लोक कल्याण दिवस के रुप में मनाया सपा प्रमुख का जन्मदिन

अखिलेश यादव के स्वास्थ्य और दीर्घायु की विशेष दुआ की गई
बिलारी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर को सपा कार्यकर्ताओं ने लोक कल्याण दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लंबी उम्र की दुआ की गई साथ ही 2027 में मुख्यमंत्री बनने के लिए दुआ मांगी। इसके बाद सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान सपा कैंप कार्यालय के निकट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंचे जहां उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया।
इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में बोलते हुए सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का आज 52 वा जन्मदिन है जिसे हम सभी लोग लोक कल्याण दिवस के रूप में मना रहे हैं और इस शुभ दिन पर हम सभी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भी संकल्प लेते हैं।
कहा की पीडीए जननायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव के दौरान देश में तीसरे स्थान पर सबसे अधिक सीटें लाने वाली पार्टी बन गई है। कहा कि 2027 में सपा सरकार बनेगी और अखिलेश यादव यूपी में विकास की गंगा बहाएंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी रेहान पाशा, ग्राम प्रधान सद्दाम सैफी, ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी, नगराध्यक्ष शाहनावाज आलम, अजीत यादव, शिशुपाल यादव, सगीर मलिक, रघुवीर भगत जी, छत्रपाल जाटव, श्यामवीर यादव, भूपेन्द्र यादव, सुमित यादव, अभिनव चौधरी, सतपाल चैयरमेन, पुलेन्द्र यादव, सत्तार मलिक, जीतपाल यादव, कसीम आजाद, हिमांशू यादव, राजेश प्रजापति, कपिलराज वाल्मीकि, अकरम, फैसल इरफान, नन्हीं देवी, मुजीब अहमद, बसर मलिक, कययूम प्रधान, प्रेम कुमार प्रेम, कृष्णकान्त यादव, रमाकान्त सैनी, अनवार, जाबिर, हप्पू सभासद, जरीफ सभासद, आमिल सिददीकी सभासद, बकार युनुस प्रधान, धनपाल यादव, लाल सिंह यादव, चन्द्रकेश यादव, मुजीब फारूखी, गुलफाम नेताजी, हसनैन प्रधान, शमीम अहमद प्रधान, शरद यादव आदि समेत बड़ी संख्या में पीडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हस्सान उर्फ फैजी ने किया। वारिस पाशा बिलारी