राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल, प्रदेश की सभी सीटों पर ठोकेगी अपनी ताल

बहराइच। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इस बार राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतरेगी, आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश मिश्रा बहराइच के विधानसभा महसी क्षेत्र के किसानगंज चौराहा पहुंचकर एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि अब तक उत्तर प्रदेश में सपा बसपा और भाजपा ने किसानों को लूटा है। अगर उत्तर प्रदेश की जनता ने किसान क्रांति दल को मौका दिया तो उत्तर प्रदेश का किसान खुशहाल होगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश में किसान अपनी उपज का ना तो सही मूल्य पाता है, और ना खाद बीज, अब तक की सरकारों ने मीडिया के कैमरे पर हवा हवाई वादे किए उसी का नतीजा रहा कि उत्तर प्रदेश का किसान बदहाल स्थिति में जी रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश मिश्रा ने संवाददाता से खास बातचीत में बताया कि हमारी पार्टी प्रदेश की सभी सींटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी, अवध की सभी सींटों पर किसान क्रांति दल का कब्जा होगा, यदि पार्टी सत्ता में आती है, तो इस बार उत्तर प्रदेश का गरीब किसान, नेता बनेगा, तथा विधानसभा में किसान पहुंचेगा, और अपनी हित की, नीतियां खुद बनाएगा। उत्तर प्रदेश का किसान बदहाल है, ना तो किसानों का उसके उपज का सही दम मिलता है, ना ही समय से उसको खाद बीज मिलती है, अब तक की सरकारों ने सिर्फ किसानों से उसके वोट लिए हैं, औऱ किसानों को उसकी बदहाली पर छोड़ दिया है। इस अवसर पर राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष रामजी तिवारी, जिला अध्यक्ष डी के मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार मिश्रा, जिला प्रभारी संतोष उपाध्याय, जिला संयोजक उमेश अवस्थी, जिला सचिव अदालत प्रसाद पांडे, प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना महेंद्र तिवारी भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।