बस्ती-व्यवसायी प्रेम कुमार अग्रवाल को भामाशाह पुरस्कार, मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन के दौरान मिला पुरस्कार

आशुतोष शुक्ल/बस्ती
बस्ती। जिले के आम लोगों में प्रिया और मृदभाषी पुरानी बस्ती के प्रमुख व्यवसायी प्रेम कुमार अग्रवाल को जिले में सर्वाधिक कर देने पर जिलाधिकारी रवीश कुमार ने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी की उपस्थिति में भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें प्रमाण पत्र भी सोपा गया। प्रेम कुमार अग्रवाल को यह पुरस्कार उनकी उनकी फर्म सुशील ऑटोमोबाइल्स हीरो एजेंसी स्टेशन रोड बस्ती द्वारा सर्वाधिक कर दिए जाने पर प्राप्त हुआ।
गौरतलब है कि प्रेम कुमार अग्रवाल का प्रतिष्ठान बस्ती जनपद के सर्वाधिक कर देने वालों की सूची में सबसे आगे रहते हैं। उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से सम्मान दिया गया। इस अवसर पर राम मनोहर अग्रवाल ने बताया कि पूरा फर्म पारदर्शी है। केंद्र और राज्य का जो भी कर बनता है उसे पूरी ईमानदारी के साथ प्रेम कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार सभी फर्मो द्वारा द्वारा चुकाया जाता है। इससे पहले भी कई बार सुशील ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल को भामाशाह पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस बार भी यह पुरस्कार उनके बड़े भाई राम मनोहर अग्रवाल को प्रमाण पत्र के साथ सोपा गया। इस मौके पर व्यापारीगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।