सीएम रेखा गुप्ता ने अहिल्याबाई होल्कर को बताया साहस का प्रतीक

मुख्यमंत्री को पत्र देते हुए अहिल्याबाई होलकर ट्रस्ट के महासचिव दीप सिंह पाल
(सुघर सिंह सैफई)
दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर उन्हें सद्भाव और साहस की प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण का अमिट उदाहरण है। वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई और राजमाता अहिल्याबाई होलकर को साहस का प्रतीक बताया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती समारोह में शामिल हुईं और कहा कि वह सद्भाव और साहस की प्रतीक हैं। बाद में, एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम गुप्ता ने रानी को दूरदर्शी बताया जिन्होंने न्याय के साथ शासन किया। "लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सिर्फ एक रानी नहीं थीं - वह एक दूरदर्शी थीं जिन्होंने न्याय, नीति, सद्भाव और अदम्य साहस के साथ शासन किया और अपने नेतृत्व के माध्यम से भारतीय नारी शक्ति को एक नई पहचान दी। उनका पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण, लोक कल्याण और महिला सशक्तिकरण का एक अमिट उदाहरण है।
सीएम ने कहा "रानी मां अहिल्याबाई का प्रेरक जीवन न केवल भारतीय इतिहास में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि एक दूरदर्शी महिला अपने ज्ञान, नीतियों और साहस के साथ एक समृद्ध और कल्याणकारी राष्ट्र की नींव रख सकती है। उनकी स्मृति हमारे लिए एक आदर्श और प्रेरणा दोनों है"। सीएम गुप्ता ने कहा, "वह सिर्फ एक रानी नहीं हैं, वह नीति, सद्भाव और साहस की प्रतीक है। महिला नेतृत्व के लिए एक उनका जीवन हमें बताता है कि एक महिला भी पूरे युग का नेतृत्व कर सकती है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा प्रकाश पाल,
एनडीएमसी मेंबर दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं विधायक गजेंद्र यादव, पीसी पतंजली, गौरव खारी, लक्ष्मी डेयरी के M D अतर सिंह पाल व सचिव मंगतराम, अजयपाल होलकर, कमलजीत पाल, मौजूद रहे।
👉 राजमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम छात्रावास बनाये जाने की माँग
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव लेखक दीप सिंह दिल्ली, अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, सर्वेश पाल, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, उदय पाल, अखलेश पाल, वैध चंद्रभानु आर्य, एडवोकेट नीरज पाल, एडवोकेट विजेंदर सिंह धनगर, प्रधान राजू पाल, मेजर फूल सिंह कुशवाहा, प्रदीप बघेल, बबलू पाल, अनुज पाल, योगेंद्र पाल,आदि ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को एक पत्र देकर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम एक दुर्बल वर्ग जरूरतमंद प्रतिभाओं के लिए छात्रावास का निर्माण कराये जाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है।