Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का भव्य स्वागत, मुगलसराय बना भाजपा कार्यकर्ताओं का केंद्र

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का भव्य स्वागत, मुगलसराय बना भाजपा कार्यकर्ताओं का केंद्र
X


दीनदयाल स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, चंदौली गेस्ट हाउस रवाना

रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव संग मोहम्मद अफजल...

मुगलसराय (चंदौली):केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन (मुगलसराय) पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्टेशन परिसर पार्टी समर्थकों और नेताओं से खचाखच भरा रहा, जहां माहौल पूरी तरह से भाजपा के नारों और स्वागत गीतों से गूंज उठा।

डॉ. पांडेय ने स्टेशन परिसर में डीलक्स शौचालय के ऊपर स्थित सभागार में कार्यकर्ताओं से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। उन्होंने सभी का हालचाल लिया और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत वे चंदौली स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए।

स्वागत समारोह में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिनमें नगर उपाध्यक्ष विशाल तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक अनिल कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, और पूर्व सांसद प्रतिनिधि बावला मुखर्जी प्रमुख रहे।

इसके अतिरिक्त जितेंद्र पांडेय, प्रमोद तिवारी, के.एन. पांडे, राम द्विवेदी, उमेश पाठक, सभासद चंद्रकांत तिवारी, प्रभु नारायण यादव, राजेश जायसवाल, महेंद्र पटेल, अजीत मोर्य, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज अजय जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, चंदेश्वर जायसवाल और गुरदीप सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जोश और आत्मीयता का विशेष माहौल देखने को मिला। डॉ. पांडेय के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, विशेषकर आगामी चुनावी तैयारियों के संदर्भ में।

Next Story
Share it