Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मनरेगा की मज़दूर महिलाओं से छेड़खानी, बाथरूम जाते समय बनते थे वीडियो

मनरेगा की मज़दूर महिलाओं से छेड़खानी, बाथरूम जाते समय बनते थे वीडियो
X


ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

बबुरी( चंदौली): खबर जनपद चंदौली से है जहां बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मनरेगा के तहत काम कर रही महिलाओं ने दो युवकों पर छेड़खानी और गुप्त रूप से वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक बाथरूम जाते समय उनका वीडियो बनाते हैं और राह चलते फब्तियां कसते हैं।

महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से इन हरकतों को सहन कर रही थीं, लेकिन जब स्थिति असहनीय हो गई, तो उन्होंने साहस जुटाकर पुलिस से शिकायत की।

बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में काम करने वाली महिलाएं पहले ही कठिन परिस्थितियों में श्रम करती हैं और यदि उन्हें इस प्रकार की अपमानजनक घटनाओं का सामना करना पड़े, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।स्थानीय लोगों ने पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं महिलाओं में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा करती हैं, जिससे उनकी भागीदारी और आत्मनिर्भरता पर भी असर पड़ता है।

Next Story
Share it