राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर
BY Janta1 Jun 2025 11:23 AM GMT

X
Janta1 Jun 2025 11:23 AM GMT
अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के मंदिर को भव्यता देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। मंदिर का शिखर स्वर्ण जड़ित बनाया गया है। जो दूर से ही चमक बिखेरता है। मंदिर को दर्शनीय और भव्य बनाने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है जो कि नजर भी आ रहा है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को मंदिर के स्वर्ण जड़ित भव्य और चमकदार शिखर की तस्वीरें जारी की हैं। मंदिर में पांच जून को राम दरबार की स्थापना की जाएगी। इसके लिए अनुष्ठान तीन जून से प्रारंभ हो जाएंगे। जल्द ही मंदिर पूर्णरूप से बनकर तैयार हो जाएगा और इसके साथ ही करोड़ों रामभक्तों का संकल्प भी पूरा हो जाएगा। राम मंदिर में राम दरबार में स्थापना के लिए मूर्तियां भी आ गई हैं। राम मंदिर परिसर में कई मंदिरों का निर्माण किया गया है।राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर
Next Story