Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कुम्हावर बाजार में वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

कुम्हावर बाजार में वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
X


सैफई (इटावा) सैफई क्षेत्र के कुम्हावर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का शनिवार को आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय यादव ने किया। यात्रा कुम्हावर बाजार से शुरू हुई और पूरा बाजार घूमी।

इस अवसर पर भाजपा नेता अजय यादव ने कहा कि भारत अब आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेना को पूरी छूट दी है। इस तिरंगा यात्रा में आसपास के गांव के 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व युवा भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष अशनीत यादव ने किया। इस तिरंगा यात्रा में मण्डल महामंत्री अजय गोस्वामी, मण्डल मंत्री स्वतंत्र मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष बबलू यादव, छोटेलाल दिवाकर, पंकज यादव, अनुज राठौर, कुलदीप यादव, आनंद गुप्ता, आकाश राजपूत, पूर्व प्रधान आदेश यादव, योगेंद्र जाटव समेत 500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Next Story
Share it