Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपा नेता राम गोपाल यादव का विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर विवादित बयान, जातिसूचक शब्द का किया इस्तेमाल

सपा नेता राम गोपाल यादव का विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर विवादित बयान, जातिसूचक शब्द का किया इस्तेमाल
X

मुरादाबादः ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने विवादित बयान दिया है। सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले विजय शाह पर निशाना साधते हुए राम गोपाल यादव की जुबान खुद फिसल गई। सपा नेता व्योमिका सिंह को लेकर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया।

राम गोपाल यादव ने किया जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि वे (विजय शाह) यह भी नहीं जानते थे कि व्योमिका सिंह कौन है या उसकी जाति क्या है, न ही वे एयर मार्शल ए.के. भारती के बारे में जानते थे। अन्यथा, वे उन्हें भी गालियां देते। मैं आपको बता दूं - व्योमिका सिंह हरियाणा की दलित (जातिसूचक शब्द) हैं और एयर मार्शल ए.के. भारती पूर्णिया के यादव हैं। तीनों ही पीडीए सेगमेंट से थे। एक को गाली दी गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह मुस्लिम है, एक को राजपूत समझा गया। इसलिए कुछ नहीं कहा गया और दूसरे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Next Story
Share it