Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : जाम की चपेट में रहा शहर, नए यमुना पुल पर लगी वाहनों की लंबी कतार, एंबुलेंस भी रेंगती रही

प्रयागराज  : जाम की चपेट में रहा शहर, नए यमुना पुल पर लगी वाहनों की लंबी कतार, एंबुलेंस भी रेंगती रही
X

शहर के कई हिस्से बुधवार को भी भीषण जाम से जूझते नज़र आए। लेप्रेसी चौराहेे से तीन किलोमीटर पहले से पूरे नए यमुना पर भी सुबह से ही वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। सामान्य तौर पर बाइक और कार से किया जाने वाला करीब 15 मिनट का सफर तय करने में दोघंटे से ज्यादा वक्त लगता रहा। इस दौरान पुल पर चित्रकूट से प्रयागराज जा रही एक एंबुलेंस भी जाम मेंं फंसी रही। एंबुलेंस से एक महिला को इलाज के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया जा रहा था।

एंबुलेंस में मौजूद छवि कुमार ने बताया कि उनकी चाची सड़क हदासे में घायल हो गई थीं। वह चित्रकूट में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई हैं। उन्हें इलाज के लिए चित्रकूट के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरु अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन, यहां आने के दौरान भीषण जाम लगने से उन्हें अस्पताल पहुंचा पाना मुश्किल हो गया।


जाम में स्थानीय लोग और श्रद्धालू भी हुए परेशान

नए यमुना पुल पर जाम के चलते स्थानीय लोग और महाकुंभ मे आ रहे श्रद्धालू भी बेहद परेशान हुए। नैनी इलाके में कपड़ा कपड़े का कारोबार करने वाले राकेश चंद्र दुबे ने कहा कि जाम की वजह से हर दिन परेशान होना पड़ रहा है। नैनी से सिविल लाइंस क्षेत्र में जाने का था, लेकिन करीब डेढ़ घंटे से पुल पर ही हूं। जाम के चलते हमारा कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जनरल स्टोर की दुकानों में कई सामानों की किल्लत हो गई।

Next Story
Share it