Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-मुरादनगर श्मशान घाट में फिर बड़ा हादसा... निर्माणाधीन टंकी पर लगी शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे होने की आशंका

गाजियाबाद-मुरादनगर श्मशान घाट में फिर बड़ा हादसा... निर्माणाधीन टंकी पर लगी शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे होने की आशंका
X

गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर श्मशान घाट में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन पानी की टंकी पर लगी शटरिंग गिर गई है। मलबे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर दबे होने की आशंका है। करीब छह लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी मजदूर ऊपर शटरिंग में रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान शटरिंग भरभराकर गिर गई। अचानक हुए हादसे से चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन लोगों ने सभी को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, मुरादनगर के ग्राम उखलारसी स्थित श्मशान घाट में निर्माणाधीन पानी की टंकी की शटरिंग खोलते समय एक मजदूर फिसल कर गिर गया, मजदूर ने गिरते वक्त शटरिंग का एक बांस पकड़ने की कोशिश की गई, इस पर सारी शटरिंग अचानक गिर गई।

शटरिंग पर काम कर रहे अन्य सभी मजदूर नीचे गिर गए, घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण एवं स्थानीय लोगों ने सभी मजदूरों को शटरिंग के मलबे से निकलकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है, पुलिस मौके पर है। घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है, घायलों का इलाज जारी है।

घायलों का विवरण

विनोद पुत्र नरपत मौर्य उम्र 23 वर्ष पटपड़ागंज बरेली

सत्येंद्र पुत्र पन्नालाल उम्र 28 वर्ष पता पटपड़ागंज बरेली

राहुल पुत्र मुन्नालाल उम्र 22 वर्ष पता सैजनी बदायूं

दिनेश पुत्र महेंद्र पाल उम्र 26 वर्ष पता सानडी बदायूं

रिंकू पुत्र ओम शरण उम्र 24 वर्ष सैजनी बदायूं

वीरेश पुत्र मानसिंह उम्र 22 वर्ष बंदिया बरेली

आदेश पुत्र ओम शरण उम्र 20 वर्ष सैजनी बदायूं

सूरजपाल पुत्र रामशरण उम्र 25 वर्ष पता गोविंदपुर शाहजहांपुर

Next Story
Share it