Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > गाजीपुर में किसान की हत्या: सिंचाई करने के लिए खेत में गया था शख्स, सुबह शव देख लोगों के उड़ गए होश
गाजीपुर में किसान की हत्या: सिंचाई करने के लिए खेत में गया था शख्स, सुबह शव देख लोगों के उड़ गए होश
BY Janta6 Jan 2025 8:31 AM GMT

X
Janta6 Jan 2025 8:31 AM GMT
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बोगना में सिंचाई करने गए वृद्ध किसान की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई। हत्या की वजह और हत्यारे का अभी पता नहीं लग पाया है।
यह है पूरा मामला
मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव निवासी जयकरन राम (60) गांव से लगभग 200 मीटर दूरी पर दक्षिण दिशा रविवार की रात नलकूप से सिंचाई करने गए थे। वह वहीं, पर अपने छप्पर में रात में रुके थे। जहां किसी ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवार की सुबह आठ बजे किसी ने उनके शव को देखा तो शोर मचाया। लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
Next Story




